भोपाल से साध्वी प्रज्ञा होगी दिग्विजयसिंह के खिलाफ भाजपा की उम्मीद्वार, भाजपा ने प्रदेश की चार सीटों पर की उम्मीद्वारों की घोषणा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल, 17 अप्रैल। भोपाल लोकसभा सीट पर आखिरकार भाजपा उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। भाजपा ने भोपाल सहित प्रदेश की चार सीटों पर उम्मीद्वारों की घोषणा कर दी है। अटकलों के अनुसार ही भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को भाजपा ने दिग्विजयसिंह के खिलाफ उम्मीद्वार बनाया है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी ने एक और लिस्ट में जारी कर दी है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार होंगी। साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें काफी दिनों से चल रही थीं। बुधवार सुबह उन्होंने भोपाल स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और भाजपा की ओपचारिक सदस्यता ली, जिसके बाद इन अटकलों ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया था। भोपाल के अलावा भाजपा द्वारा जारी सूची में गुना सीट से डा. के.पी यादव, सागर सीट से राज बहादुर सिंह और विदिशा सीट से रमांकात भार्गव को भाजपा ने उम्मीद्वार बनाया है। इंदौर सीट पर अभी भी भाजपा प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा का इंतजार है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *