नीलामी प्रक्रिया के दूसरे चरण में जेवीएल की पांच जमीने 8.11 करोड़ में हुई नीलाम

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,18अप्रैल(खबरबाबा.काम)। तहसीलदार के माध्यम से जेवीएल के श्रमिकों के भुगतान लिए की जा रही नीलामी की प्रक्रिया के चलते गुरुवार को दूसरा दौर हुआ। इस दौर में कुल 5 जमीनों की नीलामी हुई है जिसके माध्यम से शासन को 8.11 करोड़ रुपए की आमदनी हुई है।
तहसीलदार गोपाल सोनी ने बताया कि गुरुवार को हुई नीलामी में जेवीएल की पांच जमीनों को लेकर बोलीदारो ने बोली लगाई। इस बोली के माध्यम से शासन को 8 करोड़ 11 लाख रुपए की आमदनी हुई है। इस बार की नीलामी में नए लोगों को मौका मिलने से बड़ी संख्या में बोली दार भाग लेने के लिए पहुंचे थे।
प्रशासन द्वारा पूर्व में की गई नीलामी की प्रक्रिया के दौरान 6 जमीनों की नीलामी की गई थी जिनके माध्यम से शासन को 6 करोड़ रुपए प्राप्त को हुए थे। दो चरण के बाद अब तीसरे चरण की नीलामी होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *