रविवार सुबह धामनोद के समीप कार और बाईक में भिडंत,एक की मौत, तीन घायल

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,21अप्रैल(खबरबाबा.काम)। रविवार की सुबह धामनोद के समीप तेज गति से आ रही एक कार ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल पर सवार एक राजस्थान के युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं उसका साथी घायल हो गया। वहीं कार में सवार में दो युवक भी जख्मी हो गए।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सैलाना के वेष्णव बैरागी कालोनी निवासी भूपेन्द्र पिता विजय कुमार उम्र 30 वर्ष को सीने में दर्द उठा तो अपने साथी विकास पिता नलीन वेष्णव निवासी विवेकानंद कालोनी कार से रतलाम उपचार के लिए आ रहे थे। धामनोद सांई मंदिर के समीप तेज गति के कारण नामली में रहने वाले ठेकेदार सुरेश माधुलाल शर्मा उम्र 50 वर्ष केराका खेड़ा भीलवाड़ा अपने एक अन्य साथी महावीर पिता माधवलाल शर्मा निवासी भीलवाडा अपनी बाईक से सरवन की तरफ जा रहे थे। तभी कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक महावीर घटनास्थल पर ही मोत हो गई वहीं सुरेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार भी अन्यंत्रित होकर पलटी खा गई जिसमें सवार भूपेन्द्र ओर विकास को 108 द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार मृतक ओर सुरेश फिलहाल नामली में रहते है ओर भामट सरवन पिपलीपाड़ा आदि क्षेत्रो में कुए की खुदाई की ठेकेदारी का काम करते है ओर सुबह अपने घर से साइड पर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *