प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल किया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

वाराणसी, 26अप्रैल। वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान अपने चार प्रस्तावकों में से एक अन्नपूर्णा शुक्ला के पैर छुए. बताया जा रहा है कि अन्नपूर्णा शुक्ला, मदन मोहन मालवीय के परिवार से ताल्लुक रखती हैं. इसके अलावा मोदी के प्रस्तावकों में सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर डोमराजा के परिवार का एक सदस्य भी शामिल रहे. वाराणसी सीट से पीएम मोदी दूसरी बार मैदान में हैं.
दोपहर 11.45 बजे अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पीएम मोदी वाराणसी के कलेक्ट्रेट पहुंचे. यहां पर पहुंचे ही उन्होंने सबसे पहले एनडीए के नेताओं का स्वागत किया. उनके साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी नामांकन हाल में पहुंचे. यहां पर मौजूद प्रस्तावकों का पीएम मोदी ने अभिवादन किया. सबसे बुजुर्ग महिला प्रस्तावक वनिता पॉलिटेक्निक की पूर्व प्रधानाचार्य अन्नपूर्णा शुक्ला के पीएम मोदी ने पैर छुए और आशीर्वाद लिया.
प्रस्तावकों में डोम राजा जगदीश चौधरी भी शामिल हैं. चौधरी का परिवार पीढ़ियों से मणिकर्णिका घाट पर शवों का दाह संस्कार कर रहा है. मणिकर्णिका घाट पर रहने वाले जगदीश ने कहा कि वे चाहते हैं कि मोदीजी फिर से प्रधानमंत्री बने. इनके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता और कृषि वैज्ञानिक राम शंकर पटेल प्रस्तावकों में शामिल रहे.
(साभार-आज तक)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *