लोकसभा चुनाव: चौथे चरण में प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों सहित छिंदवाड़ा विधानसभा पर जारी है वोटिंग

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

भोपाल, 29अप्रैल। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज मध्य प्रदेश में आज 6 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. मध्य प्रदेश में यह पहले चरण का मतदान है.
प्रदेश में लोकसभा की 6 सीटों – छिंदवाड़ा, बालाघाट,शहडोल,सीधी,मंडला और जबलपुर के साथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव है. सुबह वोटिंग शुरु होने के पहले से मतदाताओं में वोटिंग के लिए खासा उत्साह नजर आ रहा है.
मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाडा़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं उनके भाग्य का फैसला आज होना है,वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के भाग्य का फैसला भी आज पहले चरण में ही होना है.
मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह की अग्नि परीक्षा है.कमलनाथ की परंपरागत सीट छिंदवाड़ा है जहां से इस बार उनके बेटे नकुलनाथ अपने पिता की विरासत संभालने उतर रहे हैं. कमलनाथ इस बार विधानसभा के लिए चुनाव मैदान में हैं. दूसरी ओर राकेश सिंह की जबलपुर लोकसभा सीट पर मतदान है. प्रतिष्ठा की इस लड़ाई में कांग्रेस-बीजेपी दोनों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. इस चरण में नकुलनाथ और राकेश सिंह के अलावा अजय सिंह,विवेक तन्खा,अजय सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते जैसे दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होगा. पहले चरण के चुनाव में जिन सीटों के लिए मतदान हो रहा है उनमें से केवल छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस के पास है, बाकी सब पर बीजेपी का कब्ज़ा है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *