शादी में गया था परिवार और पीछे से चोरों ने घर पर किया हाथ साफ, सुयोग परिसर के सूने मकान में हजारों की चोरी।

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम, 2 मई(खबरबाबा.काम)। ओद्योगीक थाना क्षैत्र अंतर्गत अज्ञात बदमाश एक सूने मकान पर हाथ साफ कर गए। परिवार शादी में गया था और जब बुधवार को लौटा तो चोरी का पता चला। चोरी की सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात सुयोग परिसर निवासी राकेश जगताप के यहां हुई। श्री जगताप आरटीओं में कार्यरत है। वे 30 अप्रैल को परिवार के साथ विवाह समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। बुधवार सुबह जब वे घर लौटे को मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान भी बिखरा हुआ था। बदमाश घर में रखी गोदरेज की अलमारी और पेटी में रखा सारा समान बिखेर दिया। श्री जगताप के अनुसार बदमाश घर से दस हजार के करीब नगदी और चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना ओद्योगीक क्षैत्र पुलिस को दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *