डीजल शेड के पीछे रेलवे ट्रेक के किनारे सूखी घांस और झाडिय़ों में लगी आग, रेलकर्मियों ने प्रयास कर आग पर पाया काबू

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,2 मई(खबरबाबा.काम)। बुधवार दोपहर को रतलाम डीजल शेड के पीछे दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रेक के किनारे सूखी घांस व झाडिय़ों में आग लग गई। सूचना मिलते ही रेलकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरु कर दिए थे। दमकल भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार आग ट्रेक के किनारे उगी सूखी घांस में लगी थी, लेकिन पास में डीटल टैंक होने से आग फैलने पर बड़ा हदासा भी हो सकता था। दमकल के आने के पहले पटरियों पर काम कर रहे गैंगमैन ओर डीजल शेड के कर्मचारियों ने अपने प्रयासों से आग पर काबू पाया। डीजल शेड से अग्निशमन यंत्र लाकर गैंगमैनों ने झाडिय़ों से आग को बुझाया। इसके अलावा पटरियों के बीच पाइप को लाकर एक-एक बाल्टी भर आग को बुझाने के प्रयास किए गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर डीआरएम और अन्य रेल अधिकारी भी पहुंच गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *