लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 को इंदौर में, रोड शो की तैयारी। राहुल गांधी आज ग्वालियर और कल बीना में लेगें सभा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
इंदौर,8 मई। लोकसभा चुनाव के आखरी दो चरणों में प्रदेश में दोनों प्रमुख पार्टीयों का प्रचार तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को इंदौर आएंगे। वे दशहरा मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंदौर संभाग में उनकी यह तीसरी सभा होगी। 12 मई को दोपहर तीन बजे वे दिल्ली से आकर पहले खंडवा जाएंगे और वहां सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे इंदौर की सभा में शामिल होंगे। भाजपा ने इंदौर में सभा के अलावा उनके रोड शो की तैयारी भी की है। इधर राहुल गांधी आज ग्वालियर के दौरे पर है, वहीं कल वे बीना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान भाजपा ने नगर में सभा के अलावा बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक रोड शो की अनुमति भी प्रशासन से मांगी है। सभा की तैयारियों को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। देपालपुर, राऊ और सांवेर से भी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
राहुल गांधी ग्वालियर क्षेत्र के चुनावी दौरे पर
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को ग्वालियर क्षेत्र के चुनावी दौरे पर हैं। वे भिंड में पहली चुनावी सभा लेंगे और इसके बाद मुरैना पहुंचेंगे। ग्वालियर में वे शाम को पहुंचेंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी गुरुवार को भी सागर लोकसभा क्षेत्र के बीना में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 11 मई को शुजालपुर, धार (सरदारपुर) और खरगोन में चुनावी सभाएं लेंगे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *