एसपी ने किया जिला पुलिस में भारी फेरबदल,पिपलौदा थाना प्रभारी निलबिंत, आलोट थाना प्रभारी लाइन अटैच, आईए रतलाम और  दिनदयान  नगर थाना प्रभारी को भी हटाया, कई एसआई भी इधर से उधर, देखें सूची-

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम, 27 मई(खबरबाबा.काम)। आचार संहिता हटते ही पुलिस कप्तान गौरव तिवारी भी एक्शन मोड में आ गए है। सोमवार को उन्होने अनुशासनहिनता और कार्य में लापरवाही पर एक थाना प्रभारी को जहां निलंबित कर दिया, वहीं एक को लाइन अटैच कर दिया है।
जानकारी के अनुसार एसपी गौरव तिवारी ने पिपलौदा थाना प्रभारी भवंरसिंह वसुनिया को निलबिंत कर उन्हे रक्षित लाइन भेज दिया है। बताया जाता है कि वसुनिया को ड्रग विनिष्टीकरण के लिए नीमच जाने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के वे अनुपस्थित रहे, जिसके कारण उन्हे एसपी ने निंलबित कर दिया।
आलोट थाना प्रभारी लाइन अटैच
एसपी गौरव तिवारी ने आलोट क्षैत्र में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाए जाने में असफल रहने पर आलोट थाना प्रभारी दुष्यतं जोशी को भी तत्काल प्रभाव ले लाइन अटैच कर दिया है।
डीडी नगर और आईए थाना प्रभारी सहित कई इधर से उधर
एसपी गौरव तिवारी ने दिनदयाल नगर थाना प्रभारी रामचंद्र भाटी को भी लाइन भेज दिया है, वहीं ओद्योगीक क्षैत्र थाना प्रभारी शर्मिला कनेश को महिला थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है, वहीं कई उपनिरीक्षक भी इधर से उधर किए गए है।
देखें सूची-

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *