क्रिकेट विश्व कप का आगाज आज: मेजबान इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

30मई। आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के पहले मैच में गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से ‘द ओवल’ मैदान पर होगा. दोनों टीमों ने अब तक एक भी बार विश्व कप नहीं जीता है.
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे से खेला जाएगा, जिसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ओर साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 6 मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें से दोनों ने 3-3 मैच जीते हैं.
इंग्लैंड को अब वह टीम माना जाता है जिसके लिए किसी भी लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल नहीं है. बीते दो साल में इस टीम ने जितने हाई स्कोरिंग मैच खेले हैं, उतने शायद किसी और टीम ने नहीं खेले होंगे. टीम की गेंदबाजी भी दमदार है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *