व्यापारी के दुपहिया वाहन से दो लाख रुपए की चोरी, सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही पुलिस

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,1जून(खबरबाबा.काम)। शहर में असामाजिक तत्व अपने हाथों की सफाई दिखाने से बाज नही आ रहे है। कल अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी के स्कूटर को निशाना बनाया ओर उसमें रखे 2 लाख रूपये की नगदी को चुराकर ले गए। पुलिस बदमाशों को पकडने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है।

स्टेशन रोड थाना पुलिस के अनुसार घटना टीआईटी रोड स्थित जीयो इन्फ्राबिल्ट शोरूम के समीप की है। धानमंडी निवासी रविन्द्र कुमार गोरेचा के बडे भाई सुशील गोरेचा ओर उनका बेटा बेंक आफ बडोदा से 2 लाख रूपये निकालकर लाए थे ओर सुशील गोरेचा ने ओर उनका बेटा टीआईटी रोड स्थित शोरूम पर गाडी खडी कर आईल लेने लगे ओर उन्होने अपने भाई फरियादी रविन्द्र कुमार से घर से कार मंगवाई ओर पिता पुत्र इंदौर रवाना हो गए। बाद में जब उन्हेे याद आया कि स्कूटर की डिक्की में 2 लाख रूपये रखे हुए है उन्होने तुरंत अपने भाई रविन्द्र कुमार को इसकी सूचना दी ओर उन्होने जब डिक्की देखी तो उसमें से 2 लाख रूपये की राशि गायब थी। सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मोके पर पहुंची ओर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जिसमें दो संदिग्ध स्कूटर का फालो करते दिखे है। पुलिस उन संदिग्धों की धरपकड में लगी हुई है। घटना करीब दोपहर 12 से 12.30 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने फॅरियादी रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *