कोच का एसी बन्द तो  यात्रियों ने किया हंगामा,ट्रैन गोल्डन टेम्पल मेल  एक घण्टे से ज्यादा खड़ी रही रतलाम में,बंद एसी वाले कोच के सभी यात्रियों को रेलवे ने दिया रिफंड,एसी बन्द होने की सूचना  को यात्रियों ने रेलमंत्री तक को ट्वीट कर की थी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
रतलाम,5जून(खबरबाबा.काम)। अपने निर्धारित समय से करीब एक घण्टे देरी से पहुची 12904 अप अमृतसर — बांद्रा गोल्डन टेम्पल मेल के एक एसी कोच के यात्रियों ने ट्रेन के रतलाम के प्लेरफार्म नंबर 4 पर पहुचते ही हंगामा करना शुरू कर दिया। ये सभी यात्री एसी कोच बी के यात्री थे। ये यात्री ट्रेन के अमृतसर से चलने के बाद से कोच के एसी बन्द होने से परेशान थे।यात्रियों ने कोच के एसी बंद होने की सूचना ट्रैन के टी टी ई सहित रेलमंत्री ओर रेल अधिकारियों को ट्वीट करके दी। ट्रैन के देहली, मथुरा और कोटा आने पर भी कोच का एसी ठीक नही किया गया। इससे कोच के यात्रियों में गुस्सा भर गया। ट्रैन जब रतलाम पहुची तो यात्रियों ने प्लेटफार्म पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। ट्रैन के स्टार्ट होते ही यात्री चेन खीचकर ट्रैन को खड़ी कर देते थे। इन यात्रियों की मांग थी कि कोच का एसी दुरुस्त किया जाए ताकि भीषण गर्मी से उनको राहत मिल सके।
यात्रियों के हंगामे की सूचना पर रतलाम रेल मंडल के अधिकारी प्लेटफार्म पर पहुचे। यात्रियों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन यात्री अपनी मांग पर अड़े रहे। यात्री ट्रेन को चलने नही दे रहे थे।
रेल अधिकारियों ने यात्रियों से चर्चा कर उनका पूरा रिफंड देने और अन्य एसी कोच में जगह होने पर इस कोच के यात्रियों को एडजस्ट करने की बात कहने पर ट्रेन चलाने को राजी हुए।
इस हंगामे के कारण गोल्डन टेम्पल मेल ट्रैन करीब एक घण्टे से ज्यादा समय तक रतलाम के प्लेटफार्म नम्बर 4 पर खड़ी रही। हंगामे को देखते हुए बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी प्लेटफार्म पर तैनात कर दिए गए थे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *