मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री से सौजन्य भेंट की

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल, 6जून(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास स्थान 7 लोक कल्याण मार्ग में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएँ दी।

लगभग आधे घंटे की मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्र में प्रदेश हित की लंबित योजनाओं एवं उनसे जुड़ी राशि शीघ्र जारी करने के बारे में विस्तार से चर्चा की। श्री नाथ ने प्रधानमंत्री से योजनाओं से जुड़ी लंबित राशि को शीघ्र पारित करवाने की मांग की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में संबंधित मंत्रालयों को शीघ्र कार्यवाही करने का निर्देश देंगे और साथ ही भविष्य में भी प्रदेश के हितों का ध्यान रखेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *