रतलाम,6जून(खबरबाबा.काम)। श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति एवं राजपूत नवयुवक मंडल न्यास, श्री चारभुजानाथ मंडल के संयुक्त तत्वाधान में हिन्दू वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप के 479 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार को प्रात: 7 बजे महलवाड़ा में स्थित श्री राज राजेश्वरी माँ नागणेच्या माता की महाआरती एवं प्रात: 7:30बजे जागनाथ महादेव की महाआरती की गई । उसे पश्चात रत्नपुरी संस्थापक महाराजा श्री रतनसिंह जी प्रतिमा एवं महाराजा सज्जन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । तत्पश्चात शौर्य यात्रा राजमहल से प्रारम्भ हुई।
भव्य शौर्य यात्रा महलवाड़ा परिसर से शुरू होकर नगर के पैलेस रोड़, डालुमोदी बाजार, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोप खाना से गणेश देवरी, होते हुए धानमंडी तथा शहर सराय होते हुए सैलाना बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप चौक पहुंची जहां वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण नगर निगम आयुक्त एस.के.सिंह द्वारा किया गया । पैलेस रोड़ से निकली शौर्य यात्रा का नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजजनों, राजनैतिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत स्तकार किया गया ।
शौर्य यात्रा में यह रहा आकर्षण का केन्द्र
श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर आयोजित शौर्य यात्रा में सर्वप्रथम प्रचार रथ, ऊंट,अश्वरथ, ढोल नगाड़े के साथ राजपूतानी संगीत बचाजे हुए बैंड सभी का मनमोहित कर रहे थे। वहीं राजपूतानी वेशभूषा में हजारों की संख्या में राजपूत सरदार एवं क्षत्राणीयाँ शौर्य यात्रा में सम्मिलित हुई । इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन केसरिया साफा बांधे शौर्य यात्रा सबसे आगे चल रहे थे । इस शौर्य यात्रा में तीन रथ रहेें जिसमें सर्वप्रथम वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप का चित्र, द्वितीय रथ में हिन्दू हृदय सम्राट वीर शिवाजी की तस्वीर एवं तृतीय रथ में रत्नपुरी संस्थापक महाराजा श्री रतनसिंह जी की तस्वीर रही । वहीं शौर्य यात्रा में आकर्षण का केन्द्र केसरिया साफा बाँँधे दुर्गा वाहिनी (बाईसा.) उदघोष के साथ सैकड़ों की संख्या में शौर्य यात्रा में चल रही थी।
इस अवसर पर विशेष रूप से डीएसपी भुपेन्द्रसिंह राठौड़, सी.एस.पी. मानसिंह ठाकुर, एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़, दो बत्ती थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मा, यातायात थाना प्रभारी सीमा भंडारी, नगर निगम स्वास्थ्य निरीक्षक ए.पी.सिंह आदि ने उपस्थित होकर श्री महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया गया ।
श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर निकली भव्य शौर्य यात्रा
Leave a Comment



