रतलाम,6जून(खबरबाबा.काम)। जिले में बदमाश लगातार एक के बाद एक वारदात कर जनता में दहशत पैदा कर रहे है ,वहीं पुलिस के सामने भी चुनौती पेश कर रहे है। मंगलवार रात घटलाब्रिज के आगे बायपास पर तीन बदमाशों ने एक युवक को रोककर चाकू अड़ाकर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। युवक अपनी मंंगेतर के साथ खाना-खाने ढाबे पर जा रहा था, जहां रास्ते में ही उनके साथ घटनाक्रम हो गया। युवक ने बिती रात पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है।
पुलिस को की गई रिपोर्ट के अनुसार क्षितिज निवासी जैन कालोनी, रतलाम 24 वर्ष मंगेतर के साथ मंगलवार रात ढाबे पर खाना खाने जा रहा था । महूरोड बायपास घटलाब्रिज के समीप युवक ने लघुशंका के लिए कार रोकी । क्षितिज के अनुसार जैसे ही उसने कार का गेट खोला पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन बदमाश आए और कार की गेट पर मोटरसाइकिल रोक दी । एक बदमाश मोटरसाइकिल से उतरा और उसे गले पर चाकू अड़ा दिया ।बदमाशों ने उनसे सोने की चेन, पर्स और मोबाइल छीन लिया। पर्स में लगभग 11 हजार रुपए थे। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। बाद मेंं उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के साथ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई।
कार से डेढ लाख रुपए और सामान चोरी….
दूसरी ओर बुधवार को दोबत्ती थाने के सामने एक कार से डेढ लाख रुपए चोरी हो गए। जानकारी के अनुसार व्यावसायी सुभाष पिता जेएल जैन 61 साल निवासी नीमचौक ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार रात को गर्ल्स कॉलेज से चौपाटी के बीच उनकी कार में रखे हुए डेढ़ लाख रुपए और अन्य सामान सहित कागजात चोरी हो गए। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मंगेतर के साथ ढाबे पर खाना खाने जा रहा था युवक , महू रोड बायपास पर बदमाशों ने गले पर चाकू अड़ाकर दिया लूट की वारदात अंजाम। एक और मामले में दो बत्ती क्षेत्र में खड़ी व्यापारी की गाड़ी से डेढ़ लाख रुपए और सामान चोरी
Leave a Comment



