पंचायत सचिवों के महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की वृद्धि

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल,14जून(खबरबाबा.काम)। राज्य शासन ने पंचायत राज संस्थाओं के पंचायत सचिवों को देय महंगाई भत्ते में वृद्धि के आदेश जारी किये हैं। वर्तमान में पंचायत सचिवों को छठवें वेतनमान में 148 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की वृद्धि से अब पंचायत सचिवों के वेतन बैण्ड में वेतन और ग्रेड वेतन के योग पर जनवरी 2019 से 154 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *