एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन,पुतला दहन को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनातनी , जाने और क्या हुआ-

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,17जून(खबरबाबा.काम)। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज रतलाम मे प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया ।

इस दौरान एबीवीपी के छात्र संगठन ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की , लेकिन 2 बार पुतला जलाने में नाकाम होने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया ,हालांकि पुतला जलाने के प्रयास में एबीवीपी ने पुलिस को खुब छकाया। पुलिस व एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी व पुतले को लेकर तनातनी भी हुई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। हालाँकि पुलिस 2 बार पुतला छीनने में सफल हो गयी और पुतला नही जलाने दिया।एबीवीपी ने काफी देर तके नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया । इस दौरान कुछ एबीवीपी कार्यकर्ताओं के घायल होकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती होने की भी सूचना है।

एबीवीपी छात्र संगठन का विरोध
एबीवीपी नेताओं ने कांग्रेस सरकार की शिक्षा नीति का विरोध करते हुए कहा कि प्रदेश के छात्रों के साथ विश्वास घात किया जा रहा है।10वी 12वी में मैरिट में आने वाले छात्रों को 25 हजार अब तक नही मिले।कियोस्क वाले 150 रुपये शुल्क ले रहे है ,जबकि 50 रुपये शुल्क है। छात्रों को मोबाइल योजना भी कांग्रेस सरकार ने बन्द कर दी है।छात्रावास में मिलने वाली छात्रवृति भी नही मिल रही है, इसके अलावा अन्य कई मुद्दो के लिये आज प्रदर्शन किया गया।


Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *