जिले में 19 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 22 जून 2019/ 22 जून की सुबह 8:00 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान रतलाम जिले में विभिन्न वर्षामापी केंद्रों पर औसत 19 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में सर्वाधिक वर्षा जिले के रतलाम वर्षामापी केंद्र पर 53 मिलीमीटर 2 इंच से ज्यादा दर्ज की गई। इसके अलावा सैलाना में 51मिलीमीटर, पिपलोदा में 27 मिलीमीटर, जावरा में 19 मिलीमीटर तथा रावटी वर्षा मापी केंद्र पर2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

चालू वर्षा सत्र में जिले में अब तक 61मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 1जून से लेकर अब तक आलोट में 38, जावरा में61, ताल में 46, पिपलोदा में 90, बाजना में30, रतलाम में 84, रावटी में 33, सैलाना में106 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष की अवधि तक जिले में औसतन साढे. 13मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। रतलाम जिले में जून के प्रथम सप्ताह अंत का औसत वर्षा आंकड़ा 84 मिलीमीटर है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *