रतलाम, 9जुलाई(खबरबाबा.काम)। रतलाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
रेलवे पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि प्लेटफार्म क्रमांक 7 की और पटरी पर एक युवक का शव पढ़ा हुआ है ।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया ।पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। जीआरपी पुलिस के अनुसार मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके कपड़ों से जामनगर की पर्ची मिली है ।पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
रतलाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटा युवक, जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची, युवक की शिनाख्ती के प्रयास जारी
Leave a Comment


