तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रसिध्द हास्य कलाकार डा. हंसराज हाथी (कवि आजाद) का निधन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

मुंबई,9जुलाई(खबरबाबा.काम)।सब टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डा. हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले मशहूर कलाकार कवि कुमार आजाद का आज सुबह मुम्बई में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया|
रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबह कवि कुमार आजाद ने अपने शो के सेट पर जानकारी भिजवाई कि उनकी तबियत ठीक नहीं है और वो आज शूटिंग के लिए नहीं आ पाएंगे|
बताया जा रहा है कि कवि कुमार आजाद की तबियत पिछले तीन दिनों से ठीक नहीं थी| रिपोर्टस के मुताबिक आजाद को मीरा रोड स्थित वोकहार्ड हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था| जहां उन्होंने अंतिम सांस ली| कवि कुमार आजाद के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही फिल्म सिटी में चल रहे शो के शूट को कैंसिल कर दिया गया है|
खबरों की मानें तो उनका वजन करीब 215 किलो था जिसकी वजह से वह परेशान थे और वजन कम करने के लिए इलाज करा रहे थे| आजाद जिंदादिल इंसान थे और उनके इस तरह से चले जाने पर उनके साथी कलाकार गमजदा हैं|

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *