सेड़े के विवाद में खुनी संघर्ष,गांव देवरूण्डा में हुई घटना, पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ किया मामला दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
रतलाम,29जून(खबरबाबा.काम)। बारिश के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रो में सेडा विवाद होने आम बात हो गई है। कल सेड़े विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने सामने हो गए और जिसमें लाठिया चली इस हमले में दोनो पक्षों के लोगो को चोटे आई जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सैलाना टीआई आरसी भाभोर ने बताया कि ग्राम देवरूण्डा निवासी उंकार भाभर ओर सोहन निनामा के बीच सेडा विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही है। विगत दिवस हुई विवाद में पुलिस ने कार्यवाही की थी जिसमें वे जेल भी गए, लेकिन वहां से आने के बाद दोनो पक्षों का अहम टकराया ओर रात में सेडा विवाद को लेकर दोनो पक्ष पुन: आमने सामने हो गए और दोनो ही पक्षों ने लाठिया चलाई जिससे दोनो पक्षो के लोगो को चोटे आई। सूचना मिलते ही सैलाना थाना पुलिस ओर डायल 100 मौके पर पहुंची ओर हमले में उंकार पक्ष के घायल पीरू ओर भाडजी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया वहीं सोहन निनामा के पक्ष के भाडजी पिता नाथु को भी गंभीर चोटे आने पर शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में उंकार भाभर की रिपोर्ट पर अर्जुन पिता भाडजी ओर भाडजी पिता नाथु के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया वहीं पुलिस ने सोहन की रिपोर्ट पर पुंजा पिता नागु भाडजी पिता नागु, कचरू पिता भाडजी, पीरू पिता उंकार के खिलाफ भी जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को पकडने के लिए दबिशे दी लेकिन वे अपने घरों से भाग निकले थे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *