विवाहिता ने लगाई फांसी, माणक थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ का मामला, पुलिस जांच में जुटी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम, 13जुलाई(खबरबाबा.काम)। माणक थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही।
माणक चौक थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि मृतिका का नाम रुपाली पति प्रकाश 28 वर्ष है ।पुलिस के अनुसार मृतिका का विवाह दो वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ में हुआ था ।लेकिन कुछ समय बाद ही वह रतलाम के रामगढ़ स्थित मायके आकर रहने लगी थी। शुक्रवार दोपहर उसने अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाहिता के पति ने उसे वकील के माध्यम से एक नोटिस भेजा था ।हालांकि पुलिस को अभी वह नोटिस नहीं मिल पाया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *