रतलाम, 14जुलाई(खबरबाबा.काम)।वार्ड में कीचड़ की समस्या से परेशान वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद सीमा टांक समस्या का समाधान नहीं होने पर शनिवार को वार्ड की जनता के साथ कीचड़ में ही धरने पर बैठ गई।
ज्ञातव्य है कि शनिवार सुबह ही पार्षद श्रीमती सीमा टाक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज डालकर शनिवार दोपहर तक वार्ड में चुरी नहीं डालने पर कीचड़ में बैठकर धरना देने की चेतावनी दी थी । श्रीमती टांक ने कहा कि कीचड़ की समस्या से वार्ड की जनता परेशान है। कीचड़ इतना हो गया कि लोग बच्चों को घर से बाहर नही निकलने दे रहे है ।कई लोग कीचड़ की वजह से गिरकर घायल हो गए । सीवरेज के कारण महेशनगर के लोग परेशान है । निगम में चुरी मुरम के लिए कॉल किया तो दो टूक जबाब मिला कि हड़ताल चल रही है । चुरी नहीं डालने पर पार्षद शनिवार दोपहर को वार्ड की जनता के साथ कीचड़ पर ही धरने पर बैठ गई ।पार्षद और वार्ड की जनता ने धरने पर बैठने दौरान भजन भी गाए।सीएम शिवराजसिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के ठीक एक दिन पूर्व भाजपा की ही पार्षद द्वारा इस तरह का आंदोलन राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है ।
कीचड़ की समस्या से परेशान वार्ड की जनता के साथ पार्षद श्रीमती सीमा टांक कीचड़ में ही धरने पर बैठी, शनिवार सुबह ही दे दी थी चेतावनी
Leave a Comment


