कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दिए परीक्षा में सफलता के टिप्स

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 06 जुलाई 2019/ केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में सम्मिलित होने के बाद कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को परीक्षाओं में सफलता के टिप्स भी दिए।

करीब 50 छात्र-छात्राओं को कलेक्टर द्वारा साइंस तथा अन्य विषयों की पढ़ाई कैसे की जाए, किस प्रकार महत्वपूर्ण तथ्यों को प्राथमिकता दी जाए। ऐसे अनेक टिप्स कलेक्टर द्वारा दिए गए। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थी कैसे समय प्रबंधन करें, इसके लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी कलेक्टर ने दी।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को समझाया कि आपस में डिबेट के द्वारा किस प्रकार कठिन प्रश्नों के उत्तर सीखे जा सकते हैं। पढ़ाई के लिए समयबद्ध योजना कैसे तैयार की जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *