आगरा के पास हादसा, लखनऊ से दिल्ली आ रही बस नाले में गिरी, 29 लोगों की मौत, कई दर्जन घायल

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

नई दिल्ली,8जुलाई। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस हादसे का शिकार हो गई है. ये बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी, तभी आगरा के झरना नाले में जा गिरी. इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई. पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रियों की मौत पर दुख जताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घायलों को हर संभव चिकित्सीय मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
बस अवध डिपो की थी जो लखनऊ से दिल्ली जा रही थी. घटना के बाद यूपी रोडवेज ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है. मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी.
(साभार-आज तक)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *