तालाब में नहाने गए दो 2 किशोरों की डूबने से मौत , नामली थाने के ग्राम रघुनाथगढ़ की घटना

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,9जुलाई(खबरबाबा.काम)।जिले के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथगढ में तालाब रूपी गड्ढ़े में नहाने गए दो किशोर डूब गए। दोनों के शव कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने निकाले, लेकिन तब तक इनकी मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार पंचेड़ ग्राम पंचायत के ग्राम रघुनाथगढ़ में रहने वाले मदन पिता भरतलाल प्रजापत उम्र 15 साल जो 9वीं में पढता है और राधेश्याम पिता रमेश धाकड़ 6ठी में पढता है उम्र 12 साल भैंस चरा रहे थे , इस दौरान वे तालाब में नहाने चले गए गांव का अन्य बालक करण भी पाल पर भैंसे चरा रहा था। उसने देखा कि दोनों पानी में उतरे, लेकिन बाहर नहीं आए। यह देखते ही करण ने शोर मचाया और दौड़कर गांव पहुंचा और वहां लोगों को जानकारी दी। इसके बाद गांव के अच्छे तैराक नंदकिशोर जाट, राजू, हरीओम, राकेश आड़ा आदि पानी में कूद पड़े। उन्होंने काफी मेहनत की तो नीचे लाल मिट्टी मेें फंसे हुए बच्चे दिखाई दिए जिन्हें उन्होंने निकाला। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस और चौकीदार आदि भी पहुंच गए। बच्चो को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *