मुख्यमंत्री ने जन-अधिकार कार्यक्रम के तहत वीसी के जरिये आमजन की समस्याओें का समधान किया

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 10 जुलाई 2019/ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने प्रदेश में जन-अधिकार कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आमजन की शिकायतों का निराकरण किया। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों के शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया। वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, डीआईजी श्री गौरव राजपूत, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, एडीएम श्रीमती जमुना भिडे सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की आम जनता की समस्याओं, शिकायतों के सुनिश्चित और संतोषजनक समाधान के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जन-अधिकार कार्यक्रम की मंगलवार को शुरूआत की गई। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को होगा। इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों से रू-ब-रू होकर मुख्यमंत्री लोगों की दिक्कतों का समाधान करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *