रतलाम,12जुलाई(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड़ पर एक युवक ने अपने आपको पुलिस वाला बताया ओर सोने चांदी के आभूषण का बेग चेक करने के लिए खुलवाया ओर उसमें से आभूषण ले गया। फिलहाल पुलिस ने धोखाधडी का मामला दर्ज कर लिया है।
स्टेशन रोड थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि सुतारो का वास निवासी राकेश कुमार पिता लुणाराम सोनी सोने चांदी के आभूषण की डिलेवरी का कार्य करता है। 26 जून की रात वह स्टेशन रोड पर एक युवक मिला जिसने अपने आपको पुलिसवाला बताया ओर बैग की तलाशी ली। बैग में दो पार्सल जिसमें एक में 52.77 ग्राम तथा दूसरे में 84.40 ग्राम सोने के आभूषण रखे थे। आरोपी युवक ने आभूषण की जांच कराने की नाम पर दोनो पार्सल रख लिए ओर फरियादी को नही दिए। परेशान होकर फरियादी राकेश कुमार ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने फिलहाल आरोपी के खिलाफ धारा 419, 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस बनकर आया ओर बैग से सोने के आभूषण ले गया
Leave a Comment



