केंद्र से आए अधिकारी श्री विवेक कुमार ने जल शक्ति अभियान के संबंध में जानकारी प्राप्त की

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 15 जुलाई 2019/ केंद्र के जल शाक्ति मंत्रालय में पदस्थ आईएएस अधिकारी श्री विवेक कुमार ने रविवार को सर्किट हाउस पर बैठक लेते हुए जिले में जल शक्ति अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े तथा जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा ग्रामीण विकास विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में श्री विवेक कुमार ने सभी विभागों से उनके द्वारा जिले में किए गए जल संवर्धन तथा जल संरक्षण संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त की। जिले में किए गए कार्यों के परिणामों से अवगत हुए। आगामी दिनों में इस दिशा में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *