जिन प्राइमरी स्कूलों में स्टाफ की कमी है, वहां पढ़ाने के लिए मास्टर ट्रेनर्स भेजे जाएंगे पिपलोदा डाईट में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शिक्षकों को संबोधित किया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 16 जुलाई 2019/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मंगलवार को पिपलोदा प्रवास के अवसर पर स्थानीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट पहुंचकर प्रशिक्षण ले रहे प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को शैक्षणिक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देशित किया। कलेक्टर ने शिक्षकों से शालाओं में अध्यापन व्यवस्था के संदर्भ में विभिन्न प्रश्न पूछे। एक शिक्षिका द्वारा स्टाफ की कमी की बात कहने पर कलेक्टर ने कहा कि जिस प्रकार जिले में हायर सेकेंडरी स्कूलों में मास्टर ट्रेनर्स चयनित विषयों के अध्यापन का कार्य कर रहे हैं, उसी प्रकार प्राइमरी स्कूलों के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमर वरदानी तथा डीपीसी श्री आरके त्रिपाठी एवं डाईट प्राचार्य श्री नरेन्द्र गुप्ता भी मौजूद थे।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देशित किया कि वे सुनिश्चित करें कि उनकी शाला आगामी प्रतिभा पर्व के अवसर पर अपग्रेड हो जाए। खासतौर पर उनकी शाला डीग्रेड में नहीं रहे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि नवीन शिक्षा सत्र में शत-प्रतिशत शाला जाने योग्य छात्र-छात्राएं शालाओं में प्रवेश प्राप्त कर ले। इसके लिए शिक्षक बच्चों के माता-पिता से संपर्क कर उन्हें बच्चों को स्कूल भिजवाने के लिए प्रेरित करें। यह कार्य एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाए।

कलेक्टर ने कहां कि शिक्षक का रोल अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, बच्चे अपने माता-पिता से भी ज्यादा अपने शिक्षक को फॉलो करते हैं। इसलिए शिक्षकगण अपने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा देवे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *