नौकरी के नाम पर ठगा गए जावरा-रतलाम के युवक, अब आरोपियों को ढुंढ रही पुलिस,इंदौर भोपाल के चार लोगो ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो रूपये एंठ लिए, ना नौकरी मिली ना पैसा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
रतलाम/जावरा,18जुलाई(खबरबाबा.काम)। शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ने ना तो नौकरी दिलाई ना ही पैसे लोटाए जिससे करीब आधा दर्जन से अधिक लोग परेशान हुए ओर आखिरकार उन्होने पुलिस की शरण ली। अब पुलिस ठगी करने वाले लोगो की तलाश में जुट गई है।
सिटी थाना टीआई अभिनव शुक्ला ने बताया कि ठगी के शिकार रतलाम जावरा मंदसौर आदि क्षेत्र के शिक्षित युवक युवतियां हुई है। आरोपी इंदौर निवासी गोपाल परिहार के मार्फत भोपाल निवासी डॉ.रणजीतसिंह, पीसी बांधेवाल तथा आशा बांधेवाल ने नौकरी दिलाने का झांसा क्षेत्र के युवकों को दिया। नौकरी दिलाने के एवज में 3 लाख की मांग की थी जो किश्तों में देना थी। शिक्षित बेरोजगारों ने करीब 1-1 लाख रूपये की राशि दे चुके लेकिन उसके बाद चारो आरोपी युवाओ से बात करने को तैयार नही हुए ओर इस प्रकार करीब 5.50 लाख रूपये ठग लिए। परेशान युवाओ ने इसकी शिकायत जावरा शहर थाने में दर्ज कराई ओर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। यह मामला पहला नही है इसके पूर्व भी नौकरी दिलाने के नाम पर कई बार ठगी हो चुकी है, लेकिन युवा नौकरी की आस में अपने परिवारो की गाढी कमाई को ऐसे बदमाशों के हाथो सौंप रहे है।
इनके साथ हुई ठगी
जावरा निवासी सालिगराम पिता मायाराम धाकड़, इमरान पिता इरशाद, दिलीप पिता गोवर्धन बसेर, दिनेश पिता मन्नालाल माली, विनोद पिता रामचंद्र कटारिया रतलाम, निलेश पिता सीताराम रतलाम, शाहदाब पिता एहमद हुसेन मंदसौर, मुकेश पिता किशन भाटिया नागदा शामिल है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *