जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात, प्रशासन की सोशल मीडिया पर नजर, कैमरे ,मोबाइल वैन एवं सूचना तंत्र सक्रिय

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
रतलाम,9नवम्बर(खबरबाबा.काम)। अयोध्या फैसले को लेकर पुलिस ओर प्रशासन ने जिले मेंं शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम कर रखे है। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी है वहीं कानून व्यवस्था को तोडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए शनिवार सुबह से ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर रखा है। पुलिस द्वारा अपने सूचना तंत्र के अलावा कैमरों ओर मोबाइल वेनो के माध्यम से पूरे जिले में कड़ी नजर रखी जा रही है।
फैसले को लेकर पुलिस ओर प्रशासन करीब 1 सप्ताह से अधिक समय से अपनी तैयारी में जुटा था। इसके लिए पुलिस ने पूरे जिले में बलवा परेड के अलावा अन्य माध्यमों से अपनी तैयारियां कर रखी थी। रात में जैसे ही अयोध्या फैसले को लेकर बड़ा निर्णय हुआ तो प्रशासन पुरी तरह से अलर्ट हो गया ओर रातभर में जिले भर में संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखने महत्वपूर्ण कदम उठाए। पुलिस ने अपनी तैयारी के तहत मॉक ड्रिल भी कर रखी थी। पुलिस ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील पाइंट चिंहित किए है ओर वहां पर क्यूआरएफ, एसटीएफ, एसएफ, पीटीएस रिजर्व बल को लगाया है। करीब 90 संवेदनशील क्षेत्रों पर 750 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। वहीं 225 केमरो के माध्यम से शहर के हर मुवमेंट पर नजर रखी जा रही है। मोबाइल गाडिया भी थाना क्षेत्रो में लगातार घुम रही है। सर्विलांस वाहन को भी काम की जवाबदारिया दे रखी है, वह हर चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगा। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना देने के लिए कलेक्टर, एसपी एसडीएम, एएसपी, सीएसपी आदि के नंबर भी जारी किए है ओर लोगो से यह अपील की गई है कि किसी प्रकार की गडबडी हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें ओर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए हर वर्ग के लोगो से वन टू वन हुए ओर उन्हे सहयोग करने की अपील की।शनिवार को समस्त शासकीय अशासकीय स्कूल कालेजों की छुटिटया कर दी गई है। साथ ही रेलवे स्टेशनों, बस स्टैण्ड आदि पर भी पुलिस तैनात कर रखी है। पुलिस ओर प्रशासन ने दावा किया है कि प्रशासन का अमला पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी लगातार शहर में घूम कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *