रतलाम जिले से 300 तीर्थयात्री रामेश्वर यात्रा के लिए रवाना हुए

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 12 नवम्बर 2019/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 12 नवंबर को रतलाम जिले से भी तीर्थयात्री विशेष ट्रेन से रवाना हुए। जिले के 300 तीर्थ यात्रियों ने रामेश्वरम के लिए सुबह रतलाम रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया।

रेलवे स्टेशन पर सांसद गुमानसिंह डामोर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डी.पी. धाकड़, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, राजेश भरावा, राजेंद्र सिंह लुनेरा, निगम सभापति अशोक पोरवाल, सुनील सारस्वत, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, जिला पंचायत सीईओ संदिप केरकेट्टा, जगदीश पाटीदार, तीर्थ दर्शन नोडल नरेंद्र पांढारकर, शेरू पठान आदि उपस्थित थे। तीर्थ यात्रियों के साथ ट्रेन में 6 अनुरक्षक भी गए हैं। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी उनका पुष्पा हारों से स्वागत किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *