जावरा-उज्जैन बायपास पर हादसा, दो घायल उज्जैन रैफर,बस और टवेरा के बीच हुई थी भिडंत

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम-जावरा,14नवम्बर(खबरबाबा.काम)। हुसैन टेकरी के समीप रात में उज्जैन-जावरा बायपास पर निजी यात्री बस और एक टवेरा के बीच में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में दो लोग जख्मी हो गए, जिन्हे उज्जैन रैफर किया गया है। पुलिस ने बस ओर टवेरो को जप्ती में लेकर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन के नानाखेडा निवासी नरेन्द्र पिता जयसिंह जैन अपनी बेटी ओर दामाद से मिलने जावरा आए हुए थे। रात में लोटने के दौरान हुसैन टेकरी के समीप सामने से आ रही अशोक बस सर्विस की बस ने टवेरा को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरजस्त था कि टवेरा के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टवेरा चालक संदीप पिता कैलाश योगी निवासी निनोरा स्टेयरिंग में फंस गया, वहीं अंदर बेठे नरेन्द्र जैन भी बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के समय कालूखेडा टीआई आनंद भाभोर, सब इंसपेक्टर पंकज राजपूत कंजर डेरे से लोट रहे थे उन्होने तुरंत गाडी को रोककर क्षेत्रीय नागरिको की मदद से घायलो को बाहर निकाला और गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हे जावरा अस्पताल पहुंचाया वहां से उन्हे रतलाम भेजा गया, लेकिन परिजन उन्हे उज्जैन ले गए। हुसैन टेकरी चोरी प्रभारी मधु राठोर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनो वाहनों को जप्त कर लिया है । पुलिस ने इस मामले में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *