भाजपा रतलाम के 5 मंडल सहित सात मंडलों के अध्यक्षों के निर्वाचन सम्पन्न, 35 वर्ष आयु सीमा की पार्टी गाइड लाइन का रखा गया ध्यान

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,15नवम्बर2019/ भारतीय जनता पार्टी रतलाम जिले के सभी 23 मंडलो मे चुनाव प्रक्रिया 2 दिनों में संपन्न होना है। इनमे से 15 नवम्बर को 7 मंडलों के अध्यक्षों के निर्वाचन संपन्न हुए।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि रतलाम नगर के सभी 5 मंडलों के निर्वाचन इनमे शामिल है। रतलाम नगर के दिनदयाल मंडल, सूरजमल जैन मंडल, मुखर्जी मंडल, डाॅ.अम्बेडकर मंडल एवं कुशाभाऊ ठाकरे मंडल सहित जिले के धराड़ मंडल एवं रावटी मंडल के अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पुरी हो चुकी है। जिले की आलोट विधानसभा के ताल मंडल एवं श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया मंडल के निर्वाचन किन्ही कारणों के चलते स्थगित किये गये है।
शेष 14 मंडलों के अध्यक्षों के निर्वाचन 16 नवम्बर को भाजपा द्वारा नियुक्त मंडल निर्वाचन अधिकारियों तथा पर्यवेक्षकों की देख रेख मे संपन्न होंगे ,इनमे रतलाम ग्रामीण विधानसभा के नामली मंडल, शबरी मंडल, बांगरोद मंडल, षहीद चन्द्रशेखर आजाद मंडल, सैलाना विधानसभा के सैलाना मंडल, राजापुरा माताजी मंडल, सरवन बैड़दा मंडल बाजना मंडल, जावरा विधानसभा के जावरा नगर मंडल, जावरा ग्रामीण मंडल, पिपलौदा मंडल, सुखेड़ा मंडल तथा आलौट विधानसभा के आलोट मंडल, एवं बड़ावदा मंडल शामिल है।
श्री राव ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक मंडल से बुथ अध्यक्षों की रायशुमारी के अनुसार मंडल अध्यक्षों के लिए तीन-तीन नामों की पेनल बनाई गई है। पार्टी द्वारा तय गाईड लाईन के अनुसार मंडल अध्यक्षों के लिए निर्धारित अधिकतम 35 वर्ष आयु सीमा का ध्यान रखा गया है। पेनल मे प्राप्त नामों की सूची मे से प्रत्येक मंडल के अध्यक्ष की अधिकृत घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विनोद गोटिया प्रदेश भाजपा की सहमति से करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *