अपराध समाचार :दरवाजे के बाहर से बंद किया और बाइक चोरी कर ले गए बदमाश।शराब के ठेकेदार के कर्मचारियों की बाईक रोकी ओर की मारपीट,पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,18नवम्बर(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के राजस्व नगर में अज्ञात चोरो ने बाईक चुराने के पहले बाईक मालिक के मकान के दरवाजे की साकल लगाई ओर फिर बाईक चुराकर भाग निकले।
स्टेशन रोड पुलिस सूत्रो के मुताबिक राजस्व कालोनी निवासी बाबुलाल पिता रामलाल गुर्जर एक प्रायवेट कंपनी में गार्ड के पद पर पदस्थ है। रात में करीब 12 बजे वे डयूटी कर घर लोटे थे ओर अपनी नई मोटर साइकिल जो हाल ही में खरीदी थी उसे बाहर खड़ी की । फरियादी के मुताबिक सुबह जब वे उठे तो उनके घर के दरवाजे पर बाहर से साकल लगी हुई थी। पडोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया ओर देखा तो उनकी नई बाईक गायब थी। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।


शराब के ठेकेदार के कर्मचारियों की बाईक रोकी ओर की मारपीट,पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
जावरा। ढोढर चौकी क्षेत्र में कलालिया-परवलिया के बीच शराब के कर्मचारी की बाईक को आरोपियों ने रोका ओर मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगो को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया।
ढोढर चौकी पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिंगनोद थाना क्षेत्र में शराब की दुकान है जहां पर इंदौर के विजय नगर निवासी सोनू पिता रामरतन अपने एक अन्य साथी के साथ क्षेत्र की शराब दुकानों का निरीक्षण करने जा रहे थे ,तभी कलालिया परवलिया के बीच आरोपी रवि , विशाल , नरेन्द्र बाछडा, पिन्टू तथा मोहन ने बाईक को रोका ओर दोनो कर्मचारियों के साथ मारपीट की जिससे वे बाईक को छोडकर भाग निकले ओर थाने पहुंचे। पुलिस ने सूचना मिलते ही क्षेत्र की घेराबंदी की ओर पांचो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 323, 294, 506, 427, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *