रतलाम: यातायात पुलिस द्वारा शासकीय व्हीकल लॉक लगाकर सीज किया गया आटो लाक सहित हुआ गायब, पुलिस ने किया चोरी का प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम-जावरा,19नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले में वाहन चोरों के हौसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यातायात पुलिस द्वारा जब्त किए आटो को भी अज्ञात बदमाश मय शासकीय व्हीकल लाक के चोरी कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
जावरा शहर थाना पुलिस के मुताबिक कल ट्राफिक चौकी जावरा के सुबेदार कैलाश बघेल द्वारा पुरानी धानमंडी सब्जी मार्केट के समीप आटो क्रमांक एमपी 43 के 2688 को कागजात में कमी होने के कारण चालान बनाकर शासकीय व्हीकल लॉक लगाकर रखा था। जब सुबेदार अगली कार्रवाई करके वहां पहुंचे तो पता चला कि वहां से आटो गायब था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
इधर पिपलौदा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरो ने एक बाईक को चुरा लिया। पुलिस सूत्रो के मुताबिक सादरपुर थाने के ग्राम जुहावदा निवासी करण पिता भेरूलाल बरगोदिया अपनी मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 11 एमयु 4348 को लेकर झाला चौराहा पिपलौदा पर गया था। जब उसने अपना काम निपटाकर जाने लगा तो चौराहे से उसकी बाईक गायब थी। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *