रतलाम: बीपीएल परिवार सत्यापन अभियान की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी तैनात

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम 21 नवम्बर 2019/ जिले में बीपीएल परिवार सत्यापन अभियान की निगरानी के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा 11 अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार उपसंचालक उद्यानिकी श्री पी. कनेल को जनपद पंचायत आलोट के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती सुनीता यादव को जनपद पंचायत जावरा के लिए, उपसंचालक कृषि श्री जी.एस. मोहनिया को जनपद पंचायत एवं नगर परिषद पिपलोदा के लिए, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास वीआरएस परिहार को जनपद पंचायत बाजना के लिए, जिला प्रबंधक एमपीएससीएससी श्री सतीश आगर को जनपद पंचायत रतलाम के लिए, जिला श्रम अधिकारी श्री आर.के. लोधी को जनपद पंचायत एवं नगर परिषद सैलाना के लिए जिला सूचना अधिकारी श्री नरेंद्रसिंह चौहान को नगर निगम रतलाम के लिए, जिला शिक्षा अधिकारी श्री शर्मा को नगर परिषद ताल एवं आलोट के लिए, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉक्टर अनिल राणा को नगर परिषद धामनोद एवं नामली के लिए, जिला विपणन अधिकारी सुश्री स्वाति राय को नगर परिषद बड़ौदा के लिए तथा उपायुक्त सहकारिता श्री परमानंद गडरिया को नगर पालिका जावरा के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। नियुक्त पर्यवेक्षक उनके क्षेत्र अंतर्गत कार्य की समीक्षा करेंगे ।सत्यापन दल द्वारा किए गए सर्वे के 2 प्रतिशत परिवारों का क्रॉस वेरीफिकेशन करेंगे।

लाभार्थी परिवार द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रमुख दस्तावेज

बीपीएल सत्यापन अभियान के तहत लाभार्थी परिवार द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रमुख दस्तावेज इस प्रकार हैं- इसके तहत आवास का प्रमाण, पात्रता श्रेणी जिसके अंतर्गत चिन्हित है का वैद्य प्रमाण जैसे बीपीएल कार्ड, बीपीएल सर्वे नंबर का आदेश, भवन निर्माण कर्मकार मंडल, अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जाति-जनजाति का प्रमाण पत्र, इसके अलावा कृषि भूमि संबंधी दस्तावेज, परिवार के पास उपलब्ध वाहनों की जानकारी एवं सदस्यों की समग्र आईडी, परिवार के सभी सदस्यों के आधार नंबर संबंधी जानकारी, मोबाइल नंबर, परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु होने पर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र, नए सदस्य जोड़ने का प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि। परिवार सत्यापन दल से बारकोड वाली रसीद प्राप्त करके सुरक्षित रखें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *