बैंककर्मी के सूने मकान में चोरी की वारदात, नगदी व चांदी सिक्का चोरी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,25नवम्बर(खबरबाबा.काम)। श्रीनगर कालोनी में अज्ञात बदमाशों ने बैंक कर्मी के सूने मकान को निशाना बना दिया ओर उसमें रखे नगदी ओर एक चांदी का सिक्का चुरा ले गए।
दिनदयाल नगर थाना पुलिस सूत्रो के मुताबिक मुकेश पिता गिरधारीलाल कसेरा निवासी श्रीनगर कालोनी अहमदाबाद के बैंक आफ बडोदा में कार्यरत है। छह माह से घर सूना पडा हुआ था। तभी अज्ञात बदमाशों ने सूने को निशाना बना दिया। पडोसियो ने इसकी सूचना फरियादी के भाई योगेश कसेरा को दी। सूचना पर मुकेश कसेरा रतलाम पहुंचे और घर की तलाशी ली तो पता चला कि घर में रखे 8 हजार रूपये नगदी ओर 100 ग्राम चांदी का सिक्का गायब था। पुलिस ने इस मामले में पीडित मुकेश कसेरा की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
————-

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *