रतलाम,25नवम्बर(खबरबाबा.काम)/ शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब चोरों ने डोंगरे नगर के पास स्थित नानेश नगर में एक सूने मकान में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी की वारदात उस समय हुई जब पूरा परिवार बच्चे के इलाज के लिए रतलाम शहर से बाहर गया हुआ था।

जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात डोंगरे नगर के पास स्थित नागेश नगर निवासी देवीलाल उपाध्याय के यहां हुई। देवीलाल उपाध्याय और उनका परिवार बच्चे के इलाज के लिए भीलवाड़ा गए हुए थे। सोमवार शाम करीब 4:00 बजे जब परिवार रतलाम आया तो उन्हें घर पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला। परिवारजनों के अनुसार बदमाश दरवाजे का नकुचा तोड़कर अंदर घुसे और गोदरेज की अलमारी एवं पलंग पेटी सहित अन्य सामान बिखेर दिया। परिवारजनों के अनुसार बदमाश घर से सोने का हार, रकड़ी ,दो अंगूठी,झूमकी,चांदी का कंदोरा,पायजब,सोने के मोती, पैंडल सहित अन्य रकम चोरी कर ले गए। बदमाश गुल्लक में रखे 60 हजार रुपए भी चोरी कर ले गए । परिवारजनों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया।


परिवार बच्चे के इलाज के लिए रतलाम से बाहर गया और चोर पीछे से पूरा घर साफ कर गए, डोंगरे नगर के पास सूने मकान से लाखों की चोरी
Leave a Comment



