रतलाम,26नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के बाजना थाने के ग्राम झरनिया में एक महिला कों भगाने के विवाद में एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष पर लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाजना थाने के ग्राम झरनिया निवासी नर्मदाबाई पति कचरू उम्र 70 वर्ष का उसके जेठ के परिवार से महिला को भगाने की बात को लेकर विवाद था। इसी बात को लेकर महिला के जेठ हुकला के परिवार से रंजिश चली आ रही थी। रात में रंजिश के चलते कालू, बाबु ओर जीवन नामक व्यक्ति ने नर्मदा बाई का परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया जिसमें परिवार की महिलाओ को चोट आई। हमले में वृद्धा नर्मदाबाई को गंभीर चोट लगने पर बाजना अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रात में जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां डयूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में जांच पडताल शुरू कर दी है ओर आरोपियों के घरों पर सुबह दबिश दी लेकिन आरोपी पक्ष मौके से भाग निकले। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रतलाम: आपसी विवाद में लाठियों से किया हमला, गंभीर घायल वृध्दा की हुई मौत
Leave a Comment



