रतलाम 27 नवम्बर। शहर को साफ-स्वच्छ रखने हेतु सफाई व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखी जा रही है साथ ही ऐसे व्यक्ति जो कि अपने घरो व प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहनों ना डालकर इधर-उधर फेंककर गंदगी करते है तथा मकान का मलबा फैलाकर व अतिक्रमण करने व नालियों को अवरूद्ध करने वालो पर स्पॉट फाईन (जुर्माना) करने की कार्यवाही की जा रही है।
निगम आयुक्त श्री एस.के. सिंह द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान अमृत सागर मुख्य मार्ग, चांदनी चौक, बरबड़ रोड, मोहन नगर क्षेत्र में दुकानदारों व नागरिकों द्वारा गंदगी व अतिक्रमण करने पर 15 व्यक्तियों पर स्पॉट फाईन किया गया।
अमृत सागर मुख्य मार्ग क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा गंदगी व अतिक्रमण करने पर 15 लोगो पर स्पॉट फाईन कर कुल 35,000 की राशि वसूल कर भविष्य में गंदगी व अतिक्रमण ना करने की समझाईश दी। स्पॉट फाईन की कार्यवाही सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी किरण चौहान, पर्वत हाड़े द्वारा की गई।
निगम आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, गंदगी और अतिक्रमण करने पर 15 व्यक्तियों पर इस पर स्पाट फाइन,35 हजार रुपए वसूले
Leave a Comment



