फर्जी बिल से डेढ़ लाख का गबन,प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,30 नवम्बर (खबरबाबा. काम)। सरकारी अस्पताल से एक लाख उन्नतीस हजार से ज्यादा की राशि गबन होने का मामला सामने आया है। विभाग के ही दो कर्मी ने फर्जी दस्तावेज पर फर्जी बिल बनाकर शासन से बड़ी राशि का गबन कर लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पता चलने पर दो के खिलाफ अपराध दर्ज कराया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने स्टेशनरोड पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय रतलाम और उज्जैन के प्रभारी वाद शाखा के दो लोगों ने मिलकर दस्तावेजों की कूट रचनाकर फर्जी दस्तावेज बनाकर शासन को अवैध रूप से धोखा देकर फर्जी बिल बिनाकर 1 लाख 29 हजार 500 रुपए का गबन कर लिया।
मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ननावरे के सामने यह मामला आने पर उन्होंने बकायदा विभाग के दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि गबन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप हैं कि इस मामले में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य कार्यालय के वाद शाखा के प्रभारी व उज्जैन संभाग के एमपीएस प्रभारीवाद शाखा कार्यालय क्षेत्रीय संचालक उज्जैन संभाग के प्रभारी शामिल है, इन दोनों के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471 भादवि में अपराध दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *