शहर की बेटियां बनेंगी सशक्त और आत्मनिर्भर पुलिस विभाग एवं डिफेंस सर्विस में जाने का जज्बा रखने वाली 100 बालिकाओं का चयन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 1दिसम्बर 2019/ ऐसी बालिकाएं जो पुलिस विभाग एवं डिफेंस सर्विस में जाने का जज्बा तो रखती हैं किन्तु पारिवारिक स्थिति कमजोर होने एवं संसाधनों के अभाव में अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाती हैं। ऐसी बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के मार्गदर्शन में स्लम एरिये की बालिकाओं का सर्वे कराया गया। इस हेतु कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी तथा महिला बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव के सकारात्मक एवं संयुक्त प्रयास से एक कार्ययोजना तैयार की गई। कार्ययोजना अन्तर्गत कमजोर वर्ग की बालिकाओं को पुलिस चयन परीक्षा हेतु शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में ईश्वर नगर क्षेत्र में क्षेत्रीय पर्यवेक्षक श्रीमती एहतेशाम अंसारी द्वारा बैठक आयोजित कर बालिकाओं से पुलिस विभाग में आने हेतु रुझान जाना गया तथा इस हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया गया। शहर की लगभग 150 से अधिक बालिकाओं ने अपना पंजीयन करवाया था। 30 नवम्बर को पुलिस परेड ग्राउण्ड पर रक्षित निरीक्षक श्री के.एस. तंवर के नेतृत्व में 100 बालिकाओं का नापतौल कर स्कुटनिंग की गई। चयनित बालिकाओं शारीरिक दक्षता हेतु रक्षित निरीक्षक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण होगा एवं लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु प्रशिक्षक श्री बजरंग मालवीय द्वारा प्रातः 8.00 से 9.00 बजे तक बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव, रक्षित निरीक्षक श्री तंवर तथा श्री मालवीय द्वारा बालिकाओं का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया एवं मोटिवेट करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्लाटुन कमांडर सुश्री पूजा जाट, श्रीमती वनिता संधु, श्रीमती ईशा शर्मा एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *