दिल्ली अग्निकांड: फैक्टरी में आग,अब तक 43 लोगों की मौत ,56 का रेस्क्यू, आग पर पाया गया काबू

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

नई दिल्ली,8दिसम्बर2019/ दिल्ली में फैक्टरी में आग लगने से से 43 मजदूरों की मौत हो गई है.

राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बिना किसी देरी के आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की. इस घटना में अब तक पुलिस ने 43 लोगों की मौत की पुष्टि की है. कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इनमें 15 की हालत नाजुक बताई जा रही है.हादसे में 56 लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें बचाया गया है.

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है. इलाके में लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है. जानकारी के मुताबिक अनाज मंडी में एक इमारत में आग लगी. आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां पहुंची. हालांकि देखते ही देखते आग बढ़ती ही चली गई.

Live Updates…

10.15 AM मौत का आंकड़ा 43 पहुंचा. 34 की एलएनजेपी अस्पताल में मौत हुई, जबकि नौ ने लेडी हर्डिंग अस्पताल में आखिरी सांस ली.

(साभार-आज तक)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *