रतलाम, 8 दिसम्बर (खबरबाबा. काम) । जिले मेें वाहन चोर गिरोह सक्रीय है। शिवगढ़ के युवक की बाइक चोरी हो गई। बसस्टेंड पर बाइक खड़ी कर काम से गया, वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। एक अन्य व्यक्ति की स्कूटी बोहरा बाखल जमात खाने के पीछे से चोरी हो गई। वाहन चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।
शिवगढ़ रहवासी सुरेश मूलचंद कुमावत ने मोटरसाइकल (एम.पी.43.डी.एम.1406) बाजना बसस्टेंड पर जगदीश भवन के पास प्रकाश टांक के घर के सामने खड़ी कर काम से चला गया। वापस लौटा तो बाइक को नहीं पाया। उसने आसपास तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। उसने दीनदयालनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस थाना दीनदयालनगर ने फरियादी सुरेश कुमावत की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला धारा 379 भादवि में दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
उधर, कल्याणनगर रहवासी दुर्गाशंकर गोविन्दराम कुमावत की स्कूटी (एम.पी.43.डी.आर.4126) भी चोरी हो गई। स्कूटी बोहरा बाखल जमात खाने के पीछे खड़ी थी कि 3 दिसंबर की शाम को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। बाइक को नदारत पाकर कुमावत ने इसकी सूचना पुलिस को दी। माणकचौक थाना पुलिस ने वाहन चोरी का केस दर्ज किया।
रतलाम: वाहन चोर गिरोह सक्रीय, बाजना बसस्टेंड और बोहरा बाखल से दुपहिया वाहन चोरी
Leave a Comment



