नागरिकता संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश होगा, बीजेपी ने व्हीप जारी किया

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

नई दिल्ली,9 दिसम्बर2019/ नागरिकता संशोधन बिल सोमवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा. बीजेपी ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. सोमवार से बुधवार तक के लिए यह व्हिप है. सांसदों से दोनों सदनों में मौजूद रहने के लिए कहा गया है. केंद्रीय गृह मंत्री लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश करेंगे. इस बिल को लेकर लोकसभा में जोरदार बहस होने के आसार हैं.
नागरिकता संशोधन बिल सोमवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा. नागरिकता (संशोधन) विधेयक यानी को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसदों से कहा था कि यह विधेयक शीर्ष प्राथमिकता है, और उतना ही अहम है, जितना जम्मू एवं कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के लिए अनुच्छेद 370 को हटाने को लेकर लाया गया प्रस्ताव था.
बिल के ज़रिए मौजूदा कानूनों में संशोधन किया जाएगा, ताकि चुनिंदा वर्गों के गैरकानूनी प्रवासियों को छूट प्रदान की जा सके. बीजेपी के सांसदों से सोमवार को संसद में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यह बिल प्रस्तुत करेंगे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *