भोपाल,10दिसम्बर2019/ मध्य प्रदेश के भोपाल में एक सरकारी स्कूल से अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि शव चेन से बंधा हुआ था और इस शख्स को जिंदा जलाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोपाल के डीआईजी इरशाद वली ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी।
(साभार-अमर उजाला)
भोपाल: सरकारी स्कूल में अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद
Leave a Comment


