रतलाम,11दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ रतलाम की सर्किल जेल का आज अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेल ने वार्षिक निरीक्षण किया।इस दौरान कलेक्टर भी उनके साथ थी।

अपने वार्षिक निरीक्षण करने आये अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेल सुधीर सहाय ने रतलाम की सर्किल जेल में करीब एक घण्टे से अधिक समय बिताया। सर्किल जेल के जेलर ने बताया कि इस दौरान उन्होंने जले में बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं को देखा। बंदियों से चर्चा कर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। एडीजीपी जेल ने बंदियों के पुर्नवास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश में साफ कहाकि बंदियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ें जाने की दिशा में विशेष काम किये जाने चाहिए।
एडीजीपी जेल आए रतलाम,जिला सर्किल जेल का किया निरीक्षण
Leave a Comment



