मुबारकपुर और 11 मील टोल प्लाजा निलंबित, एमपीआरडीसी करेगा संचालन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल,13 दिसम्बर2019/ मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम ने भोपाल बायपास मार्ग पर स्थित 11 मील और मुबाकरपुर टोल प्लाजा को निलंबित कर दिया है। निगम ने मेसर्स ट्रांस्टाय, भोपाल बायपास प्रायवेट लिमिटेड, हैदराबाद से इसका सम्पूर्ण प्रबंधन अपने आधिपत्य में ले लिया है।

निगम के मुख्य महाप्रबंधक (प्रशासन) ने बताया कि आदेश के परिपालन में निगम के अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में निलंबन की कार्यवाही की गई। निगम द्वारा 12 दिसम्बर को सुबह 11.30 बजे 11 मील टोल प्लाजा पर स्थित लेन 5, 6, 7 एवं 8 से कुल राशि एक लाख 50 हजार 300 रुपये तथा सुबह 11.50 बजे मुबारकपुर टोल प्लाजा के लेन 3, 4, 5 एवं 6 से कुल राशि एक लाख 42 हजार 800 का जप्ती पंचनामा बनाया गया।

निगम ने टोल का संचालन स्वत: आरंभ कर दिया है। इस काम के लिये सेडमेप के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही को नियोजित किया गया है। दोनों टोल प्लाजा का सम्पूर्ण संचालन एवं प्रबंधन आगामी आदेश तक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *